पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी गद्यांशों पर आधारित प्रश्नोत्तर | UP Board Class 10

दुनिया के सभी भागों में स्त्री-पुरुष और बच्चे रेडियो से कान सटाए बैठे थे, जिनके पास टेलीविजन थे, वे उसके पर्दे पर आँखें गड़ाए थे। मानवता के सम्पूर्ण इतिहास की सर्वाधिक रोमांचक घटना के एक क्षण के वे भागीदार बन रहे थे-उत्सुकता और कुतूहल के कारण अपने अस्तित्व से बिल्कुल बेखबर हो गए थे। (2018)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

उत्तर- (क) सन्दर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक के ‘गद्य खण्ड’ में संकलित ‘पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक ‘जयप्रकाश भारती’ हैं।

उत्तर- (ख) लेखक कहता है कि मानव का चन्द्रमा पर उतरना मनुष्य के अब तक के इतिहास की सबसे अधिक रोमांचक घटना थी। दुनिया के सभी स्थानों के स्त्री-पुरुष और बच्चे इस महत्त्वपूर्ण घटना के इस अद्भुत क्षण का हिस्सा बन रहे थे। यह सब सुनकर प्रत्येक व्यक्ति उत्सकुता और आश्चर्य से अपने आप से वेखवर हो गया था। अर्थात् वे अपनी सुध-बुध खो बैठे थे।

उत्तर- (ग) संसार के समस्त व्यक्ति अर्थात् वह प्रत्येक स्त्री-पुरुष और बालक जो रेडियो पर मानव के चाँद पर उतरने की खबर सुन रहे थे, इस रोमांचक घटना के भागीदार बन रहे थे।

जय प्रकाश भारती का जीवन परिचय –

हमारे देश में ही नहीं संसार की प्रत्येक जाति ने अपनी भाषा में चन्द्रमा के बारे में कहानियाँ गढ़ी हैं और कवियों ने कविताएँ रची हैं। किसी ने उसे रजनीपति माना तो किसी ने उसे रात्रि की देवी कहकर पुकारा। किसी विरहिणी ने उसे अपना दूत बनाया तो किसी ने उसके पीलेपन से क्षुब्ध होकर उसे बूढ़ा और बीमार ही समझ लिया। बालक श्रीराम चन्द्रमा को खिलौना समझकर उसके लिए मचलते हैं तो सूर के श्रीकृष्ण भी उसके लिए हठ करते हैं। बालक को शान्त करने के लिए एक ही उपाय था-चन्द्रमा की छवि को पानी में दिखा देना। (2017)

उत्तर– (क) सन्दर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक के ‘गद्य खण्ड’ में संकलित ‘पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक ‘जयप्रकाश भारती’ हैं।

उत्तर– (ख) लेखक कहता है कि किसी कवि ने चन्द्रमा को रात्रि के अधिपति की उपमा दी है, तो किसी ने इसका निशा-देवी के रूप में वर्णन किया है। प्रेमी के वियोग में दुःखी प्रेमिका ने भी चन्द्रमा को दूत बनाकर स्वयं के सन्देशों को प्रियतम तक पहुँचाने का असफल प्रयत्न किया है, तो कभी उसका पीलापन देखकर उसे बूढ़ा, बीमार और दुर्बल समझ लिया गया है। वाल्यकाल में श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे श्रेष्ठ पुरुष भी इस चन्द्रमा की ओर आकर्षित हुए तो उन्होंने इसे खिलौने के रूप में लेने की हठ कर ली। बालक की जिद के समक्ष मजबूर माँ कौशल्या और यशोदा क्या करतीं? उनके सम्मुख बालक राम और कृष्ण के हठ को शान्त करने का एक ही उपाय था, चन्द्रमा के प्रतिबिम्ब (परछाई) को पानी में दिखा दिया जाए। उस समय उन्हें इस बात का बोध नहीं था कि एक दिन वास्तव में, चन्द्रमा के पास पहुँचना सम्भव हो सकेगा, किन्तु आज मानव ने इतनी प्रगति कर ली है कि इस असम्भव कार्य को सम्भव करके दिखा दिया है। मानव विकास की इस कहानी को महादेवी वर्मा ने इस प्रकार स्पष्ट किया है कि प्राचीन समय में चन्द्रमा के प्रतिबिम्ब को पानी में दिखाकर उसे पृथ्वी पर उतारा जाता था, किन्तु आधुनिक समय में स्वयं मानव चन्द्रमा पर उतर गया है अर्थात् कहने का तात्पर्य यह है कि पहले चन्द्रमा को प्राप्त करने की कल्पनाएँ की जाती थीं, किन्तु आज मनुष्य उस तक पहुँचने में सफल हो गया है।

उत्तर– (ग) कवि तुलसीदास के श्रीराम और सूरदास के श्रीकृष्ण चन्द्रमा को खिलौना समझकर उसे पाने की बार-बार ज़िद करते रहे हैं। उनकी ज़िद को पूरा करने के लिए थाली में पानी रखकर उसमें चाँद का प्रतिबिम्ब दिखाकर उन्हें शान्त किया जाता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top