अपने मित्र को अपने बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने का निमंत्रण भेजिए।

परीक्षा भवन प्रयागराज
दिनांक : 11 मार्च, 20….

प्रिय मित्र राजीव,
नमस्कार।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तुम्हें यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता होगी कि ईश्वर की असीम अनुकम्पा से मेरे अग्रज श्री विनय कुमार का शुभ विवाह लखनऊ निवासी श्री वीरेन्द्र कुमार की पुत्री से दिनांक 25 अप्रैल, 20…. को होना सुनिश्चित हुआ है। वरयात्रा 25 अप्रैल को प्रातः दस बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। इस शुभ अवसर पर मैं तुम्हें सप्रेम आमंत्रित करते हुए आशा करता हूँ कि तुम अपनी उपस्थिति से विवाह समारोह की शोभा बढ़ाओगे।

तुम्हारा मित्र -कखग

Scroll to Top