गृह प्रवेश समारोह के लिए निमंत्रण-पत्र (Grah Pravesh Samaroh Ke Liye Nimantran Patra)

कृष्णा नगर,
वाराणसी।

दिनांक : ____________

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रिय मित्र रोहित,

सप्रेम नमस्कार।

आशा है कि तुम स्वस्थ एवं प्रसन्न होगे। तुम्हें यह जानकर अत्यंत खुशी होगी कि हमारे नए घर का गृह प्रवेश समारोह दिनांक ________ को रखा गया है। इस शुभ अवसर पर प्रातः पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया है तथा सायंकाल भोजन एवं मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया है।

यह हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं चाहता हूँ कि तुम इस समारोह में अवश्य सम्मिलित हो और अपनी उपस्थिति से हमारी खुशी को और बढ़ाओ। तुम्हारे आने से मुझे बहुत प्रसन्नता होगी। परिवार के सभी सदस्य भी तुम्हें याद कर रहे हैं।

अतः तुम समय निकालकर अवश्य आना तथा यदि संभव हो तो अपने परिवार को भी साथ लाना। मुझे तुम्हारी प्रतीक्षा रहेगी।

शेष मिलने पर।

तुम्हारा प्रिय मित्र,

Scroll to Top