सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
________ विद्यालय,
________।
विषय : अंकपत्र में सुधार हेतु आवेदन-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा _____ का छात्र/छात्रा हूँ। हाल ही में मुझे विद्यालय द्वारा जारी अंकपत्र प्राप्त हुआ है। अंकपत्र में मेरे नाम/जन्मतिथि/विषय/अंकों आदि में त्रुटि हो गई है। सही विवरण इस प्रकार है — __________________।
इस त्रुटि के कारण मुझे आगे की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक कार्यों में कठिनाई हो सकती है। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि मेरे अंकपत्र में आवश्यक सुधार कराने की कृपा करें।
इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा/रहूँगी।
धन्यवाद।
दिनांक : ____________
आपका आज्ञाकारी छात्र/छात्रा
नाम : ____________
कक्षा : ____________
अनुक्रमांक : ____________
