सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
________ विद्यालय,
________।
विषय : स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) प्राप्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा _____ का छात्र/छात्रा हूँ। मेरे पिता का स्थानांतरण दूसरे शहर में हो गया है, जिसके कारण मुझे अन्य विद्यालय में प्रवेश लेना है।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि मुझे शीघ्र स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) प्रदान करने की कृपा करें, ताकि मैं नए विद्यालय में प्रवेश ले सकूँ।
इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा/रहूँगी।
धन्यवाद।
दिनांक : ____________
आपका आज्ञाकारी छात्र/छात्रा
नाम : ____________
कक्षा : ____________
अनुक्रमांक : ____________
