सेवा में,
प्रबंधक महोदय,
________ गैस एजेंसी,
________ नगर।
विषय : नया गैस कनेक्शन प्राप्त करने हेतु आवेदन-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं ________ क्षेत्र का निवासी हूँ। मुझे अपने घरेलू उपयोग के लिए नया गैस कनेक्शन प्राप्त करना है। वर्तमान समय में मेरे घर में गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण दैनिक कार्यों में काफी कठिनाई हो रही है।
मैंने आवेदन हेतु आवश्यक सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पहचान-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र संलग्न कर दिए हैं। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि मेरा आवेदन स्वीकार करते हुए मुझे शीघ्र नया गैस कनेक्शन प्रदान करने की कृपा करें।
इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा/रहूँगी।
धन्यवाद।
भवदीय,
नाम : ____________
पता : ____________
मोबाइल नंबर : ____________
दिनांक : ____________
