चरित्र प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन-पत्र

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
________ विद्यालय,
________ (स्थान)।

विषय : चरित्र प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा _____ का छात्र/छात्रा हूँ। मैंने इस वर्ष आपके विद्यालय से अपनी शिक्षा पूर्ण की है। मुझे आगे की पढ़ाई/नौकरी/प्रवेश के लिए चरित्र प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है।

मैंने विद्यालय में अध्ययन के दौरान सदैव विद्यालय के नियमों का पालन किया है। मेरा आचरण अच्छा रहा है तथा मैंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लिया है। इसलिए मुझे चरित्र प्रमाण-पत्र की अत्यंत आवश्यकता है।

अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि मुझे शीघ्र चरित्र प्रमाण-पत्र प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा/रहूँगी।

धन्यवाद।

दिनांक : ____________

आपका आज्ञाकारी छात्र/छात्रा
नाम : ____________
कक्षा : ____________
अनुक्रमांक : ____________

Scroll to Top