सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
________ विद्यालय,
________ (स्थान)
विषय : बीमारी के कारण अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा _____ का छात्र/छात्रा हूँ। मुझे पिछले दो दिनों से तेज बुखार और कमजोरी है। डॉक्टर ने मुझे कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इसी कारण मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि मुझे दिनांक _____ से _____ तक _____ दिनों का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा/रहूँगी।
धन्यवाद।
भवदीय,
नाम : __________
कक्षा : __________
अनुक्रमांक : __________
दिनांक : __________
